जेनेवा-2 कान्फ़्रेंस में सीरियाई सरकार और विरोधियों के प्रतिनिधियों ने अंततः शनिवार सीधे बातचीत आरंभ कर दिया है।सीरियाई सरकार और विरोधियों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता शुक्रवार को ही होने वाली थी किन्तु विरोधियों की हठधर्मी के कारण यह वार्ता नहीं हो सकी थी। वार्ता सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि अख़ज़र इब्राहीमी की मध्यस्थता से हो रही है। सीरिया सरकार की ओर से वार्ताकार टीम का नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के प्रतिनिध बश्शार जाफ़री कर रहे हैं जबकि जबकि विरोधियों की ओर से वार्तादल का नेतृत्व अहमद अलजरबा के सहयोगी कर रहे हैं।वार्ता से पहले सीरियाई सरकार की वार्ताकार टीम के प्रमुख बश्शार जाफरी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हम यहां सत्ता सौंपने नहीं बल्कि सीरिया में आतंकवादी गतिविधियों को रोकवाने और युद्ध के कारण विडंबना का शिकार सीरियाई जनता को सहायता पहुंचाने के मार्गों पर चर्चा करने आए हैं।
24 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 500069
जेनेवा-2 कान्फ़्रेंस में सीरियाई सरकार और विरोधियों के प्रतिनिधियों ने अंततः शनिवार सीधे बातचीत आरंभ कर दिया है।